रांची, अप्रैल 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में मंगलवार को के फैकेल्टी ऑफ एग्रिकल्चर एवं फैकेल्टी ऑफ लीगल स्टडीज ने संयुक्त रूप से पृथ्वी दिवस मनाया। विवि के कुलपति ने अर्थ डे मनाने और उसके मूल विचारों को समझने पर जोर दिया। इस दौरान अतिथि प्रवक्ता सरला बिरला विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार ने 'ग्रीन कांस्टीट्यूशनलिज्म फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर पर अपने विचार व्यक्त किए। विवि के डीन एकेडमिक्स डॉ बीएन सिन्हा और रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्र ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कृषि विभाग की कुमारी तनु ने बायोडायवर्सिटी का एक मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं पृथ्वी की गुणवत्ता बनाए रखने से संबंधित जानकारी देने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। मौके पर दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष और विद्यार्थी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.