बिजनौर, अक्टूबर 10 -- दीपावली पर उल्लू का शिकार और व्यापार न हो इसलिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव उत्तर प्रदेश ने वन विभाग के अधिकारियों को उल्लू के शिकार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उल्लू के शिकार और व्यापार पर रोकथाम के लिए जिले में अभियान चलेगा। जिले की सभी रेंज सहित रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बिजनौर और चांदपुर रेंजर को अभियान चलाने के निर्देश दे दिए हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में समृद्धि एवं सौभाग्य सूचक होने पूजित होने तथा तांत्रिक क्रियाओं के लिए उपयोग में लाए जाने की परम्परा रही है। दीपावली पर्व के अवसर पर अवैध शिकार व्यापार किए जाने की घटनाएँ प्रकाश में आती है। इन्टर नेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा संरक्षित वन्य जीव उल्लू...