गढ़वा, फरवरी 21 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर का 20वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। उसके पूर्व सुखड़ा नदी से जल भरने के पश्चात मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित किया गया। उसके बाद पुजारी पंडित रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मां दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजन कार्यक्रम के दौरान और नव कन्याओं का पूजन एवं हवन अनुष्ठान भी संपन्न हुआ। शाम को भव्य महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव विक्की गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.