गंगापार, जून 17 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। रात में हल्की बरसात के बाद सुबह से ही तेज धूप के चलते उमस व गर्मी के कारण सीएचसी सहित अस्पतालों में वायरल बुखार, चर्मरोग व उल्टी दस्त के रोगी बढ़ गए हैं। मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी में 255 मरीज देखे गए। अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह मीटिंग में शहर गए थे। मंगलवार को सीएचसी के पांच में केवल एक ओपीडी डाक्टर यूपी सिंह कुशवाहा की चल रही थी। छह में केवल एक ओपीडी चलने से मरीजों की काफी भीड़ थी। सीएचसी में बुखार व फंगल इंफेक्शन के मरीजों की भरमार रही। उल्टी, दस्त के भी कुछ मरीज सीएचसी में आए। ओपीडी के डॉ. ने लोगों को सलाह दी है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सड़क पर न निकलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.