जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- उलीडीह सर्वोदय पथ निवासी और अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य ललित नारायण सिंह के घर पर गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ललित ने भागने की कोशिश की, तो उसे पकड़कर घर के सामने ही पिटाई कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ललित को पकड़ने आई पुलिस पर परिजनों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज और मारपीट की। बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने कैमरे तोड़ दिए। ललित की पत्नी अंकिता देवी ने मुख्यमंत्री, डीआईजी समेत अन्य आला अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के रूप में सौंपा है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने गुरुवार की रात उलीडीह थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.