देहरादून, अप्रैल 3 -- उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार ने हाल ही में प्रदेश में 17 स्थानों के नाम बदलने पर अपनी मुहर लगाई है। अब इस पर एक नया विवाद भी शुरू हो गया है। देहरादून के मियांवाला में रहने वाले राजपूतों ने नाम बदलने पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि यह उनके पूर्वजों को सम्मान में मिली उपाधि थी जिसे मुसलमानों वाला मियां समझकर बदल दिया गया है। मियांवाला में राजपूत समुदाय के लोगों ने इसको लेकर एक बैठक भी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी की वजह से यहां का नाम मियांवाला से रामजीवाला किया गया है। मियांवाला नाम यहां के मूल निवासी राजपूत परिवारों को मिली मियां पदवी की वजह से पड़ा है। इन राजपूत परिवारों का टिहरी रिसासत से सीधा संबंध रहा है। इतिहासकारों के मुताबिक टिहरी रियासत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.