मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के किसानों को उचित दर पर और सही समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने को विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम और नियंत्रण कक्ष बनाएं। यह निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने क्षेत्रीय कृषि निदेशक सहित जिला कृषि पदाधिकारियों को दिया। आयुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाया। कहा कि किसी भी तरह से कृत्रिम कमी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। डीएओ नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर खाद दुकानों का औचक निरीक्षण करें। स्टॉक रजिस्टरों की जांच के अलावा किसानों से सीधे फीडबैक लें। उसके आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कहा कि किसानों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.