भागलपुर, मार्च 21 -- शहर में अवस्थित उर्दू मवि दिलगौरी सुल्तानगंज मे गुरुवार को दो बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय में घुसकर बच्चों की जमकर पिटाई में दो बच्चे का सिर जख्मी हो गया। घटना की जानकारी पर दिलगौरी के ग्रामीण स्कूल पहुंच कर शिक्षक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किए। लोगों ने बताया, आए दिन इस विद्यालय में मारपीट की घटना घटित होती रहती है। लेकिन कार्यरत शिक्षक मूकदर्शक बने रहते हैं। हंगामा को देखते हुए विद्यालय द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर मामला शांत कराया। पिटाई में जख्मी बच्चे मो. अलीफशान ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा चल रहा था। एक बच्चे से मामूली विवाद हुआ था। इसी को लेकर कुछ लोग अचानक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.