गंगापार, जनवरी 4 -- विकास खंड उरुवा के विभिन्न समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद में लूट मची हुई है। खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। बारा दशरथपुर गांव के किसान लाल बहादुर यादव ने बताया कि उनके खेत में उगाई गई गेहूं की फसल की प्रथम सिंचाई हो गई है, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं। परानीपुर समिति पर खाद के कई बार पहुंचे, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ न मिल सका। परानीपुर समिति से संबधित कई किसानों ने बताया कि परानीपुर समिति का भवन जब से भृंगारी डोहरिया में समिति का अपना भवन बन गया, तब से खाद की किल्लत किसानों को हो गई है। भृंगारी गांव में समिति के सचिव रहते हैं, वह वह अपने चहेतों को खाद का वितरण करते हैं, जबकि अन्य किसान चक्कर काटते हैं। समिति पर इस सीजन में कई बार खाद पहुंची लेकिन समिति पर किसानों की भीड़ लगी रहती है। विकास खंड उरूवा के स...