गंगापार, जुलाई 6 -- मोहर्रम की दसवीं तारीख पर अकीदतमंद तजियादारों ने मातमी जुलूस निकाला। हुसैन की सदाओं के साथ अजादारों ने सीनाजनी, नौंहाख्वानी और मरसिया भी किया। रविवार को दोपहर रामनगर के पुरानी मस्जिद से ताजिया निकाली गयी। ढोल ताशा के साथ नोहा बनेटी तथा गटका खेलते हुए जुलूस आगे बढ़ रहा था। या हसन या हुसैन के नारे लगाते हुए जुलूस के लोग मातम कर रहे थे। लाठी डंडे के प्रदर्शन के साथ जुलूस विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए रामनगर बाजार होते हुए कर्बला तक गया। रामनगर गांव के हिंदू मजहब के युवकों ने जगह जगह शर्बत का स्टाल लगाकर ताजियादारों को शर्बत तथा पानी पिलाया। विद्युत उप खंड अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र के निर्देश पर बिजली कर्मी और स्थानीय पुलिस टीम के सिरसा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय मय फोर्स और डीसीपीसी के कृपा शंकर शुक्ल, नसीम बाबू मौजू...