गुमला, फरवरी 21 -- कामडारा। प्रखंड की रामतोल्या पंचायत अंतर्गत उरुगुटु गांव में जल पर्याप्त गांव निर्माण कार्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदान के मानस, सुतार व रमेश अभिषेक ने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और योजना से मिलने वाले लाभों पर ग्रामीणों से संवाद किया।टीम ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खाद व जैविक दवा बनाने तथा उनके सही उपयोग की जानकारी दी। साथ ही आजीविका बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। जल संरक्षण को लेकर नई संरचनाएं बनाने और वर्षा जल को रोककर सभी तक पानी पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदान पालकोट टीम की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...