चक्रधरपुर, जनवरी 11 -- चक्रधरपुर।उरांव सरना समिति के तत्वावधान में रविवार को पेलो टुंगरी स्थित कला-सांस्कृतिक भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, प्रवीर प्रामाणिक, मुखिया सोमनाथ खोया एवं विजय सामड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, वीर शहीद सिंधु-कान्हु तथा कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यों द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उरांव सरना समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया मौके पर विधायक सुख...