बोकारो, मार्च 20 -- बिहार के रोहतास में नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित होने वाला शाहबादी महोत्सव को लेकर 22 मार्च को रांची में एक बैठक का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव झारखंड व बिहार के ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को मजबूती प्रदान करता है। उक्त बातें शाहबादी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शाहाबाद प्रक्षेत्र के रोहतासगढ़ किला झारखंड राज्य के उरांव आदिवासी समाज के पूर्वजों का विरासत रहा है, जहां आक्रांताओं द्वारा धोखे से कब्जा कर लिया गया। उरांव समाज के लोग अपनी स्मिता बचाने हेतु छोटानागपुर सहित अन्य इलाकों में शरणागत हो गये। लेकिन, आज भी उरांव समाज का अटूट संबंध है। प्रति वर्ष झारखंड सहित देश के अन्य भागों से हजारों की संख्या में लोग अपने पुर्वजों की भूमि व उनके विरासत...