उरई, फरवरी 10 -- उरई। उरई से कोटरा के लिए रोडवेज डिपो उरई ने एक और बस का संचालन किया है। यह गाड़ी उरई सुबह आठ से नौ बजे के बीच जाएगी। एआरएम केके आर्य की मानें तो यह दूसरी बस सेवा कोटरा से होते हुए झांसी के लिए चालू की गई है। इससे अब कोटरा व आसपास के लोग अब सीधे झांसी आ जा सकेंगे। उन्हें एट आने जाने की जरूरत नहीं होगी। इधर, बस का संचालन प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उरई रोडवेज डिपो के एआरएम ने कोंच रोड स्थित बस स्टैंड से झंडी दिखाकर उरई बाया कोटरा झांसी के लिए बस की शुरूआत की है। कर्मचारियों ने बताया कि यह बस उरई से कोटरा, गुरसरायं होते हुए झांसी चलेगी। काफी समय से कोटरा के लोग दूसरी बस चलाए जाने की मांग कर रहे थे। अकेले एक बस चलने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही थी। उद्योग बंधुओं की बैठक के अलावा ज्ञापन के माध्यम से भी लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.