हापुड़, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा 12 से 14 अक्तूबर तक जिला जालौन के उरई में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट ट्रेडिशनल चैंपियनशिप मिट्टी वाली कुश्ती के लिए एक अक्तूबर को मेरठ में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सचिव कुश्ती संघ रामकुमार त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप में हापुड़ कुश्ती संघ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए एक अक्टूबर 2025 को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम ए जमादारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में टीम का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की प्रबंधक स्नेहा त्यागी ने बताया कि पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम, 65 किलोग्राम 74 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम भार तक भाग ले सकेंगे। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम ,53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम ,62 किलोग्राम ,6...