उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की बुधवार देर रात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। करमेर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सत्येंद्र उर्फ सत्तू निवासी बम्होरी कला और गोलू राजपूत निवासी जोरा खेड़ा के पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लग गई। दोनों को हिरासत में लेकर घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊक्त दोनों अभियुक्तों ने चार दिन पहले ही वर्चस्व को लेकर एक युवक के सीने में गोली मारी थी जिसका झांसी में इलाज चल रहा है। बीती 30 नवंबर की रात को उरई कोतवाली क्षेत्र के तुफैलपुरवा क्षेत्र में वर्चस्व के विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र उर्फ सत्तू निवासी बम्होरी कला थाना आटा और राघवेंद्र उर्फ गोलू राजपूत निवासी जोरा खैरा थाना आटा ने अपने दो अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.