उरई, नवम्बर 15 -- शहर कोतवाली में मप्र के जिला भिंड के ग्राम कापुरा थाना ऊमरी जिला भिंड निवासी जगदीश सिंह राजावत ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए उसके भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद उसके चाचा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...