उरई, अक्टूबर 9 -- उरई। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर गुरुवार सुबह से ही पूरा जिला हाई अलर्ट मोड पर रहा और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल इंदिरा स्टेडियम को अभेद किले का रूप दिया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर जालौन पुलिस के साथ कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया की पुलिस ने संभाली। इसके अलावा उरई मुख्यालय के सभी चौराहों और रास्तों पर पुलिस तैनात रही। गुरुवार सुबह होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट मोड पर हो गए। जिले की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग के बाद ही उनको प्रवेश दिया गया। इसमें मुख्य रूप से कानपुर की कालपी सीमा, हमीरपुर सीमा, झांसी सीमा और औरैया सीमा रही। इन सभी जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाहनों की तलाशी के बाद ही उनको प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.