उरई, दिसम्बर 20 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में शुक्रवार शाम एक किसान की खेत पर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना निवासी 55 वर्षीय वीरेन्द्र दोहरे पत्नी गुड्डी देवी के साथ गेहूं की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करने गया था। कुछ देर बाद पत्नी घर लौट आई। जब देर रात वीरेंद्र घर नहीं लौटा तो पत्नी उसे ढूंढ़ते हुए खेतों पर पहुंची। खेत के पास चकरोड पर पति वीरेंद्र का शव पड़ा था। जिसकी गला कटा था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद परिजनों से पूछताछ की। पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि जब वह खेत पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.