बस्ती, जनवरी 15 -- बस्ती। लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन ने निर्देशित किया है। आयुष्मान कार्ड बनाने में उम्र की शर्त के कारण 21 लोकतंत्र सेनानी अपात्र हो गए हैं। अपात्र घोषित किए गए सेनानियों ने इसे सरकार का छलावा बताया है। उनका कहना है कि 70 साल की उम्र वाले सभी बुजुर्गो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानियों के लिए भी 70 साल की शर्त लगा दी गई है, फिर लोकतंत्र सेनानी के लिए अलग कैटेगरी के प्रचार का क्या औचित्य है। विभिन्न कैटेगरी के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानियों के लिए सरकार ने अलग से कैटेगरी बनाते हुए सभी पात्रों का कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 59 लोकतंत्र सेनानी चिह्नित किए गए हैं। इसमें 70...