पटना, अप्रैल 1 -- पटना में अपराधियों ने उम्रकैद की सजा काटकर आए संतोष कुमार उर्फ फुदन (50) की गोली मारकर हत्या दी। घटना दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के लालाभदसारा गांव में रविवार देर रात की है। वह 14 माह पहले ही जेल से छूटकर घर आया था। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में गांव के ही उमेश मोची के बेटे करीमन मोची और संजय मोची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घर से बुलाकर सिर में सटाकर दागी गोली परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार उर्फ फुदन को अपराधियों ने रविवार की घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद मंदिर के पास सिर में सटाकर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही संतोष कुमार की मौत हो गई। इसके बाद अपराधी आराम से भाग गए। सूचना पर पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.