देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहरवासियों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए वर्ष में कल्याण मंडपम तैयार होकर मिल जाएगा। इसके तैयार हो जाने से गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को बिटिया की शादी करने के लिए सस्ते दर पर विवाह घर उपलब्ध हो सकेगा। कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। शहर के वार्ड नं. 25 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल नगर(भुजौली कालोनी) में गरीब व जरूरतमंद परिवारों को वैवाहिक कार्यक्रम, मांगलिक आयोजन एवं धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 1500 वर्ग मीटर में 5.90 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य उप्र जल निगम नगरीय कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज गोरखपुर द्वारा कराया जा रहा है। कल्याण मंडपम के भू-तल एवं प्रथम तक का छत लग चुका है, वहीं दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.