मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया में एक बार फिर राहत मिली है। जो वक्फ संपत्तियां अब तक उम्मीद पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी थीं, उनके लिए एक बार फिर मौका दिया गया है। गुरुवार से उम्मीद पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है, जिससे लंबित पंजीकरण पूरे किए जा सकेंगे। जिले में सुन्नी और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अंतर्गत लगभग 5 हजार वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। हालांकि 7 दिसंबर तक इनमें से केवल 48 प्रतिशत संपत्तियों का ही उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण हो पाया था। इसके बाद 7 दिसंबर की रात शासन स्तर से पोर्टल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। सुन्नी वक्फ बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर बाकर अली नईमी ने बताया कि अब तक 2311 वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने मुतवल्लियों से अपील की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.