सिमडेगा, फरवरी 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराश नजक और बेरंग है। उन्होंने कहा कि बजट में आदिवासी मूलवासी को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया। महंगाई से त्रस्त आम जनता को कोई राहत नहीं दिया गया है। मध्यम वर्गीय परिवार को भी पूरी तरह से ठगा गया है। झारखंड राज्य को भी पूरी तरह से छला गया है। विधायक ने कहा कि खेलों के नाम पर घोषणाएं हुई हैं लेकिन ग्रामीण और जिले स्तर के खिलाड़ियों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया। सरकार को रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़े खर्चों बिजली, ईंधन, परिवहन और राशन में राहत देनी चाहिए थी। विधायक ने कहा कि बजट में सरकार का ध्यान बड़े कॉरपोरेट्स पर ...