गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम गोरखपुर महानगर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रानीडीहा तिराहा से सिक्टौर चौराहा तक आरसीसी नाला एवं सम्प-कम-पंप हाउस के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करेगा। इस परियोजना पर कुल 34.57 करोड़ रुपये की लागत आएगी जिसमें निर्माण कार्य के साथ संचालन एवं अनुरक्षण की राशि भी शामिल है। गत दिवस नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा के समक्ष प्रस्तुति दिया। अब जल्द ही परियोजना स्वीकृति के लिए शासन में भेजी जाएगी। नगर निगम की इस परियोजना का उद्देश्य रानीडीहा, मालवीय नगर, खोराबार एवं आसपास के निचले क्षेत्रों में वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। प्रस्तावित नाले के माध्यम से वर्षा जल को...