लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को लोहरदगा जिला कार्यालय में सुखैर भगत की अध्यक्षता में हुई। इसमें निकाय चुनाव की तैयारी एवं पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सुखैर भगत ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार वही होगा जो कांग्रेस का सच्चा और समर्पित कार्यकर्ता हो तथा जो निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए हमेशा खड़ा रहा हो। उम्मीदवारों के चयन हेतु स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमिटी एवं स्क्रीनिंग कमिटी की संयुक्त अनुशंसा को पार्टी हाईकमान के पास भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, उसके समर्थन में बड़े नेता सांसद, विधायक एवं पूर्व राजयसभा सांसद, जिला कॉंग्रेस कमिटी से लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.