गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। करीब एक दशक से बंद पड़े नेहरू स्टेडियम के खेल हॉस्टल को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री की हालिया घोषणा के बाद पुराने जर्जर हॉस्टल को तोड़कर नए खेल हॉस्टल के निर्माण की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की संभावना है। जिला खेल विभाग का मानना है कि अगर यह योजना जमीन पर उतरती है तो गुरुग्राम के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। नेहरू स्टेडियम स्थित खेल हॉस्टल वर्ष 2015 से बंद पड़ा है। पुरानी इमारत जर्जर हालत में है, जिसे हटाए बिना नए निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा। इसी कारण पिछले कई वर्षों से परियोजना अटकी हुई थी। खेल विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को 10 से अधिक बार रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक पुरानी इमारत नहीं तोड़ी जा सकी। पहले 64 खिलाड़ियों की थी आवासीय व्यवस्था: नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.