बोकारो, अप्रैल 4 -- फिल्मकार व अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर बोकारो के कलाकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कवि, पत्रकार, गायक व मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सांस्कृतिक सचिव अरुण पाठक ने कहा कि मनोज कुमार बहुत बड़े अभिनेता व फिल्मकार थे। उनकी फिल्में यादगार गीत संगीत के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मों में उम्दा अभिनय व देशभक्ति फिल्मों के लिए वे सदैव आदर के साथ याद किए जाएंगे। कवयित्री करुणा कलिका ने कहा कि ऐसे कलाकार बहुत कम होतें हैं जिनका नाम भारत पर रख दिया जाए। देशभक्ति फिल्मों में योगदान के लिए मनोज कुमार जी भारत कुमार के नाम से भी मशहूर हुए। गायिका करिश्मा प्रसाद ने कहा कि मनोज कुमार जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए फिल्म जगत सदैव उनका ऋणी रहेगा। भारतीय संगीत कला अकादमी के सचिव व वरिष्ठ तबला वादक डॉ राकेश रंजन ने कहा कि भारतीयता से ओत-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.