हिटी, अक्टूबर 13 -- उमेश पाल हत्याकांड के वीडियो के साथ विवादित गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग 32 सेकंड के वीडियो में विवादित गाना जोड़कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी गई है। इसमें माफिया अतीक अहमद के बेटे अली का भी फोटो जोड़ा गया है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रतापगढ़ और मऊआइमा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों को वीडियो कहां से मिला, इसकी भी पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रयागराज पुलिस के एक्स पोस्ट पर कुछ लोगों ने उमेश पाल हत्याकांड के वीडियो के साथ विवादित गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की शिकायत की थी। 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े गोली मारकर उमेश पाल और दो गनर की हत्या के वीडियो में विवादित गाना जोड़ा गया है। इसमें 'सिस्टम सिस्टम सब करें, सिस्ट...