अमरोहा, अगस्त 29 -- हसनपुर। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि एवं जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार को नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी संजय सहदेव के निवास पर पहुंचे। समाज से जुड़े लोगों व पालिका सफाई कर्मचारियों ने स्वागत किया। यहां नगर शाखा का अध्यक्ष उमेश कुमार वाल्मीकि पुत्र सुरेश वाल्मीकि को नियुक्त किया गया। उन्हें जल्द अपनी टीम बनाने का निर्देश दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर का क्षेत्रफल विस्तार देखते हुए कम से कम 100 कर्मचारियों और बढ़ाने की शासन स्तर पर मांग उठाई जाएगी। संजय सहदेव ने 31 अगस्त को अमरोहा में हो रही बैठक में पहुंचने का आह्वान सभी से किया। कृष्ण कुमार ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का सुझाव दिया। कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान आकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.