मधुबनी, अक्टूबर 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर आयुक्त अनिल चौधरी का तबादला हो गया है। ये 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें गृह विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इनके स्थान पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग के उप सचिव उमेश कुमार भारती को पदस्थापित किया गया है। इसतरह उमेश भारती यहां के तीसरे नगर आयुक्त बने हैं। दोनों ही अधिकारियों को पारगमन काल का उपभोग किये बिना अपने नव पदस्थापित वाले पद पर अविलंब योगदान व प्रभार ग्रहण का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...