लखनऊ, अक्टूबर 6 -- उमेश प्रताप सिंह को आईएएस प्रोन्नत मंच उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष और राजेंद्र कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है। यह पद मानवेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली चल रहा था। आईएएस प्रोन्नत मंच कार्यकारिणी के अधिकांश सदस्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए महासचिव राजेंद्र सिंह को अधिकृत किया है। वह सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उत्तर प्रदेश में आईएएस पदोन्नति कॉडर के करीब 220 आईएएस अधिकारी हैं। देश के कई राज्यों से यह कॉडर काफी बड़ा है। उत्तर प्रदेश में आईएएस सीधी भर्ती और प्रोन्नत दो कॉडर हैं। सीधी भर्ती की आईएएस एसोसिएशन है। इसके अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार हैं। इसका काम कॉडर की समस्याओं को उठाना और प्रदेश हित में बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.