रांची, जनवरी 25 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। उमेडंडा स्थित आरसी फ्यूल्स इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन रविवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। उन्होंने कहा कि उमेडंडा और हेंदेगीर जानेवाले वाहनों के लिए पहले ईंधन प्वाइंट की कमी थी। इस पेट्रोल पंप के खुलने से वाहन चालकों को अब ईंधन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। विधायक ने कहा कि बुढ़मू में सीएनजी ईंधन प्वाइंट की जरूरत है। उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, प्रमुख संत नारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू, उप प्रमुख हरदेव साहू, मोहन जयसवाल, सुनील साहू, रत्न प्रकाश सिंह, सुदामा नायक, जाकिर अंसारी, अकील अंसारी, जुल्फान खान, इंदू खान, संचालक शमीम अंसारी के साथ सफीना परवीन उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...