नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तेज धूप और उमस से दिल्ली के लोगों के लिए गर्मी का अहसास बढ़ गया है। रविवार दिन में दिल्ली के लोगों को 46 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद हवा की दिशा में हल्का बदलाव हुआ था, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन, अब एक बार से दिल्ली के लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.