बस्ती, मई 29 -- बस्ती। मौसम के तल्ख रुख से गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण किए हुए है। गुरुवार को सुबह से ही लोग उमस वाली गर्मी से बेहाल दिखे। बदन पसीने से तरबतर दिखा तो चिलचिलाती धूप ने लोगों को और परेशान किए हुए है। सुबह से ही धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ते ही धूप से लोग परेशान होते दिखे। सुबह 11 बजे ही तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। दोपहर होते-होते पारा 40 के पास पहुंच गया। इससे धूप से लोग बेहाल थे। छांव खोजते दिखे। पेड़-पौधों के सहारे खुद धूप से बचते दिखे। लोग पसीने से भीगे थे। बार-बार मुंह पर छींटे मारकर खुद को ठंडा करने का प्रयास कर रहे थे। बढ़ते तापमान के बाद पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी थी। जिसमें डायरिया के साथ बुखार के ज्यादा रोगी थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.