धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता अप्रैल का महीना आते ही गर्मी की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। धनबाद में सोमवार को उमस वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तीखी धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। पंखे-कूलर भी इस गर्मी में ठीक से राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 10 अप्रैल से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की बारिश होगी। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री तक पहुंचेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद फिर से गर्मी रफ्तार पकड़ेगी और परेशानी बढ़ेगी। सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह सात बजे से ही धूप इतनी तेज थी कि लोग इससे बचने का प्रयास करते रहे। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम में हो रहे बदलाव का असर सड़कों पर दिखने लगा है। गर्मी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.