मुरादाबाद, जून 27 -- शुक्रवार को सुबह से रात तक शहरवासियों ने अत्यधिक बेचैन कर देने वाली उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मानसून की बारिश थमी रहने के दौर में उमस के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान काफी अधिक बढ़ जाने के चलते लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। जबरदस्त उमस के बीच मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मानसून के निष्क्रिय अवस्था में रहने के चलते गर्मी और उमस बेतहाशा बढ़ गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी अत्यधिक बढ़ी होने के चलते 44 डिग्री सेल्सियस तापमान जितनी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार को भी मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहने के आसार हैं। आसमान पर आंशिक तौर से बादल छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.