भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर। बुधवार की रात जहां उमस से उबली तो वहीं बुधवार की सुबह से ही सूरज आग बरसाता रहा। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन एवं रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी तो लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.