रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहर में उमस भरी गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। सामान्य दिनों में रांची में 220 से 230 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। पिकआवर में बुधवार को रांची में बिजली खपत 240 से 245 मेगावाट तक पहुंच गई। उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली के उपकरण लगातार 20-21 घंटे उपयोग करने के कारण लोड बढ़ गया है, जिसके कारण ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या हो रही है। यह समस्या सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थी। इसके कारण ट्रांसफार्मर फ्यूज उड़ने की समस्या आ रही है। इस वजह से बीच-बीच में कई मोहल्लों में बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं को लगातार बिजली आने-जाने की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। इसी क्रम में स्व. एनई होरो क्लब रोड में सुबह में करीब एक घंटे के लिए अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके कारण लाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.