महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग पेट संबंधी बीमारियों जैसे बुखार, उल्टी, दस्त, टाइफाइड, कब्ज, लूज मोशन, पेट दर्द से लोग ग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही हाइपरटेंशन, डाइबिटीज व सांस की बीमारियों के मरीजों की हालत और बिगड़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1280 मरीज पहुंचे, डॉक्टरों ने बताया की अधिकांश इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे थे। उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। चिउरहा की हुस्नआरा ने बताया कि उनकी पुत्री साहिदा को पीलिया हो गया है और डॉक्टरों ने लिवर में समस्या पाई है। उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.