बेगुसराय, जून 3 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी के इस मौसम में प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों ने बताया कि खोदावंदपुर पावर स्टेशन के सभी फीडर में किसी भी समय बिजली की अनियमित आपूर्ति आम बात है। गर्मी के इस मौसम में रविवार को दोपहर के बाद देर रात तक बिजली गायब रही। वहीं कभी-कभी रात-रातभर बिजली गायब रहती है। दिन में भी बिजली की आंखमिचौनी चलती रहती है। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए भी इधर उधर भटकना पड़ता है। विद्युत राजस्व देने में अव्वल खोदावंदपुर के उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में बेगमपुर निवासी मुकेश कुमार झा सहित अनेक लोगों ने बताया कि तेज हवा के अहसास से ठप कर दी जाती है बिजली। तेज हवा या आंधी आने की संभावना को देखते ही खोदावंदपुर पावर सबग्रिड से बिजली आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.