फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों को दो दिन से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इसके साथ ही उमस की वजह से त्वचा इंफेक्शन भी बढ़ गया है। महज दो दिनों में 80 से अधिक मरीज इंफेक्शन की शिकायत लेकर पहुंचे हैं।इसमें रोगी की त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी जिलेवासियों को परेशान करती रही। वातावरण में 40 प्रतिशत आर्द्रता रही। सोमवार के मुकाबले आर्द्रता होने के बाद जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। ---- बैक्टीरियल व फंगस इंफेक्शन का खतरा बढ़ा चिकित्सकों के अनुसार उमस भरी गर्मी में त्वचा पर फंगल व बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। धूप म...