कानपुर, जून 21 -- कानपुर। बारिश के बाद खिली धूप ने फिर से उमस को बढ़ा दिया। बीच-बीच हुई बदली भी राहत नहीं दे सकी। इससे तापमान में भी वृद्धि हो गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई लेकिन शहर में सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर समेत प्रदेश के 36 जिलों में रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। गुरुवार शाम से बारिश होनी शुरू हुई। शनिवार सुबह 08:30 बजे तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन में 11.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 72 घंटों में यहां 46.1 मिमी और एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 70 मिमी रिकॉर्ड की जा चुकी है। दिन में बारिश न होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई। पारा 32.6 से बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 24.6 से ...