कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। बुधवार को पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि करीब 80 फ़ीसदी आसमान बादलों से घिरा रहा और देर रात तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार भी सामान्य से कम रही, जो 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रही। आगामी 48 घंटे में तापमान और बादलों का बदलाव वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। आसमान से बादलों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दिन के समय धूप और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी। देर रात तक हल्की बारिश की संभावन...