सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप और प्रचंड गर्मी के कारण दिन के 10 बजे के बाद ही शहर के प्रमुख मार्गों में भीड़-भाड़ काफी कम हो जा रही है। सोमवार की रात अचानक तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश के बाद मंगलवार की सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रचंड गर्मी लोगों को लू की एहसास करा रहा है। बाइक, स्कूटर, साइकिल से निकले लोगों को तेज धूप उनके खुले बदन को झुलसा दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्य...