बगहा, मई 31 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। जिले में तापमान गिरावट के भी भीषण गर्मी पड़ रही है। पुरवा हवा चलने से उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को 45 डिग्री वाली गर्मी महसूस हो रही है, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिनों में तापमान में कमी होने के बावजूद लोगों को भीषण कर्मी से राहत नहीं मिल रही है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि फिलहाल गर्मी जारी रह सकती है। एक जून या इसके आसपास बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश कहीं-कहीं हो सकती है। ऐसा होने पर गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। बता दें कि मई महीने की शुरुआत में तापमान...