बुलंदशहर, जुलाई 7 -- उमसभरी गर्मी से लोग बैचेन हो गए हैं। बारिश के बादलों के बीच उमसभरी गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। हालात यह हैं कि शरीर से पसीना रूकने के नाम नहीं ले रहा है। सुबह से ही लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। कूलर-पंखा भी गर्मी हवा दे रहे हैं। जिसके चलते गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट जरूर हुई है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 50 प्रतिशत तक बारिश होने के संकेत दिए थे। फिर भी बारिश नहीं हो सकी। रविवार को सुबह से ही भीषण उमस के चलते लोग बिलबिला उठे। गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल हो गया। गर्मी के चलते लोग पसीना-पसीना रहे। गर्मी में कूलर-पंखा भी राहत नहीं दे सके। दिन बढ़ने के साथ उमस का असर तेज होता गया। बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी से लोग परेशान रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.