सीतामढ़ी, जून 15 -- सीतामढ़ी। जिला कई दिनों से भीषण गर्मी के चपेट में है। जिले का तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस हो लेकिन 48 डिग्री सेल्सियस का अहसास किया जा रहा है। रात को भी लोगों को गर्मी व तपिश से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी का आलम यह है कि जेठ जैसी प्रचंड गर्मी की झलक अषाढ़ में भी दिख रही है। शनिवार को सूरज की तपिश और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा का असर रहा। दिन का अधितम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून से मॉनसून के आगमन का पूर्वानुमान है। इस बीच हवा में नमी कम रहेगी। रात में गर्म हवा चलने की आसार है। जिससे लोगो को बेचैनी महसूस होगी। रात में गला सूखेगा। बार-बार प्यास लगेगी। 22 जून तक राहत नहीं : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि तापमान ब...