आगरा, मई 20 -- जनपद में लगातार पड़ रही उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों के सिर चकरा रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों की सांस भी फूल रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। सोमवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को तपनभरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तपनभरी गर्मी से राहगीरों के सिर चकराने लगे हैं। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों पर ही रहने को मजबूर हुए हैं। सड़कों पर दोपहर के समय बाइक सवारों की संख्या काफी कम हो जाती है। घरों में लगे पंखा व कूलर भी अब गर्म हवा फेंक रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ उमस ने लोगों को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.