चाईबासा, फरवरी 11 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाईं में मंगलवार को बाल मेला का आयोजन हुआ। बाल मेला के प्रथम सत्र की शुरुआत परिचय से हुआ। उसके बाद बाल मेला में कई प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने रंगोली, चित्रांकन, बैलून फोड़, हस्तकला, बिस्किट रेस, हांडी फोड़, डांस व भाषण आदि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान बच्चियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एसएल होरो ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षक सुनील कुमार पासवान, कविता गागराई, राजा राय व एस्पायर संस्था से सिगराय गोप, रजनी दास, बाबू सिंह बिरुली एवं स्नेहलता सोय ने मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.